जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के नरवा पहाड़ स्थित बाघमारा वैष्णव भवन में रविवार को अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी समिति की केंद्रीय कमेटी की एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित की गयी, जहां सभी ने समाज को आगे ले जाने का संकल्प लिया. वही तीन सालों के लिए नई कमेटी का पुनर्गठन किया गयी. यह कमेटी 2028 तक मान्य होगी. इस नई कमेटी में चित्तरंजन दास को सर्वसम्मति से दूसरी बार केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया, जबकि महासचिव फकीर चंद्र दास बनाए गए. इसके अलावे केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी बहडागोंडा से रविन्दनाथ दास को दी गयी. इसी तरह सहसचिव नन्द लाल दास, केंद्रीय कोषाध्यक्ष आशीष कुमार दास व शकर दास, केंद्रीय संगठन सचिव रविंद नाथ दास, मुख्य संयोजक नेपाल दास और अमर कुमार दास, अंत में केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता विष्णु दास बनाए गए. सम्मेलन के बाद केंद्रीय अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी समिति नए अध्यक्ष बने चित्तरंजन दास ने कहा कि समाज को आर्थिक व समाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. गरीब परिवार की बेटियों की सामूहिक शादी, बुजुर्गों को पूरी धाम भ्रमण उनकी प्राथमिकता में शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि 2021 में संगठन की नींव रखी गयी और संगठन मजबूती से काम करे जिसको लेकर पूर्व के कमिटी में बदलाव किया गया है. इस बैठक में रविन्द्र नाथ दास (बहडागोंडा), रवि दास (नरवा पहाड़), अमर दास (झिल्ली-गिल्ली बांकुड़ा), रेखा रानी दास (केंदाडीह), जोसना दास, नेपाल दास (मानगों), नन्द लाल दास, आशीष दास, रणजीत दास, हराधन दास, कवि कांतो दास, लखन दास, विश्वजीत दास, गोपी नाथ दास, तपन दास, सुब्रतो दास, शंकर दास, जयदेव दास, प्रशांतो दास, विष्णु दास, समीर दास, आनंद दास, घासी राम दास (पश्चिम सिंहभूम,मंझारी प्रखण्ड) आशीष दास, रणजीत दास, हराधन दास, कवि कांतो दास, लखन दास, विश्वजीत दास, गोपी नाथ दास, तपन दास, सुब्रतो दास, शंकर दास, जयदेव दास, प्रशांतो दास, विष्णु दास, रविन्द्र नाथ दास (कदमा), रवि दास (नरवा पहाड़) समेत 22 लोगों को केंद्रीय सदस्य केरूप जगह दी गयी है. अंत में चयनित लोगों की वैष्णव समाज का पट्टी देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र नाथ दास ने की.














