चाकुलिया : चाकुलिया में सोमवार को आपसी एकता और भाईचारे के साथ ईद हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी. ईद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा. चाकुलिया के ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की. मुफ्ती सिद्धिक अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई. नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और ईद की बधाई दी. ईद को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया. मौके पर हैदर अली, मोहम्मद गुलाब, साजिद खान, मो महबूब, मो कलीम, महफूज आरिफ, मो खुर्शीद, मो सुभान, मो साहिबुद्दीन, वकार यूनुस, मो नजीमुद्दीन, मो अफजल, मुफ्ती सिद्धीक, मो साजिद, मुदस्सर हुसैन, मो सैफ समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे. अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा और थाना प्रभारी संतोष कुमार ने भी लोगों से मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी.














