चाकुलिया: चाकुलिया के नाया बाजार स्थित काली मंदिर प्रांगन में रविवार को बिहार – यूपी जागरण मंच के तत्वावधान में दो दलीय चैता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के पूर्व अतिथि,समाज के वरिष्ठ नागरिक और चैता गायक सदस्यों को समिति के सदस्यों ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर अतिथि के रूप में उपस्थित आजसू नेता कन्हैया सिंह ने कहा कि चाकुलिया में बिहार यूपी समाज के लोग संगठित होकर अपनी संस्कृति को संरक्षित करने का सराहनीय कार्य किया है. मौके पर कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि चाकुलिया जैसी छोटे शहर में ऐसी कार्यक्रम आयोजित कर समाज के युवाओं ने अपनी संस्कृति को संरक्षित करन का सराहनीय कार्य किया है. उन्होंने कहा कि बिहारी समाज की जितनी भी समाजिक और संस्कृती कार्यक्रम है दिन में आयोजित होता है, परंतु चैता रात में ही होता है. उन्होंने कहा कि चैत का महत्व प्रभु श्रीराम की जन्मदिन को महोत्सव के रूप में मनाते हैं. प्रभु श्रीराम के जन्मदिन को समाज बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. (नीचे भी पढे़ं)

चैता समाज के धार्मिक अनुष्ठान है. उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोग संगठित होकर अपनी भाषा और संस्कृति का प्रचार प्रसार कर संरक्षित करने का काम करें. मौके पर प्रभू आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, आव ना ए माई की नईयां डूबल जाता, निमियां के डार मईयां झुलेली झुलुवा की झुले री झुलेना, उंची रे पहड़वा पर मईयां के मंदिरवा जैसी भक्ति गीत और चैता पर देर रात तक लोगों ने लुफ्त उठाया. अवसर पर थाना प्रभारी संतोष कुमार, करण सिंह, राजू सिंह, रविन्द्र नाथ मिश्रा, राजेन्द्र पांडेय, राजेन्द्र सिंह, मुन्ना सिंह, अनिल मिश्रा, रामाकांत शुक्ला, मनोज सिंह, नीरज मिश्रा, देवानंद सिंह, रमाकांत सिंह, राजनाथ सिंह, प्रदीप मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू सिंह, परमानंद सिंह, राजेश सिंह, विकास मिश्रा, मुकेश सिंह, राज कुमार मिश्रा, पिंटू सिंह, प्रकाश मिश्रा समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.














