रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासियों के प्रमुख त्योहारों में से एक सरहुल के मौके पर सिरमटोली सरना स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन का आदिवासी समुदाय के लोगों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी और किसी तरह से सीएम और उनकी धर्मपत्नी को कड़ी सुरक्षा में बाहर निकाला गया. बता दें कि सरहुल को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में दो दिवसीय राजकीय अवकाश की घोषणा कर आदिवासियों का सहानुभूति लेने का प्रयास किया.(नीचे भी पढ़े)
मगर,सिरमटोली सरना स्थल विवाद सरहुल के दिन भी जारी रहा. मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ राजधानी रांची के सिमरटोली सरना स्थल पहुंचे. जहां कड़ी सुरक्षा के बीच सोरेन दंपत्ति ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना तो की, मगर जैसे ही सीएम मंचासीन हुए अचानक वहां मौजूद प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो उठे और मुख्यमंत्री एवं उनकी धर्मपत्नी के विरोध में जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. मालूम हो कि सिमरटोली में बन रहे फ्लाईओवर के रैंप को लेकर आदिवासी समुदाय पिछले तीन महीने से आंदोलन कर रहा है, मगर सरकार और जिला प्रशासन ने सुध नहीं ली है. (नीचे भी पढ़े)
इस बीच मंगलवार को सरहुल के मौके पर सरना स्थल पहुंचते ही मुख्यमंत्री एवं उनकी धर्मपत्नी का आदिवासी समुदाय के लोगों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोंक-झोंक भी हुई. किसी तरह मुख्यमंत्री एवं उनकी धर्मपत्नी को वहां से बाहर निकाला गया. ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि जब सिमरटोली सरना स्थल को लेकर विवाद चल रहा था तब मुख्यमंत्री यहां क्यों पहुंचे? खुफिया इनपुट पर भी सवाल उठ रहे हैं. इसके पीछे कौन है यह जांच का विषय है.














