जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में मकान कब्जाने और उसे खाली करवाने के मामले की शिकायत मिलते ही सुंदरनगर पुलिस ने घटना की जांच की. जांच के दौरान पुलिस को मकान के कई कमरों से आपत्तिजनक सामान बरामद किया. इसके बाद से पुलिस हैरान है कि आखिर स्कूल की आड़ में इस मकान में क्या हो रहा था.पूरे मामले की जांच एसएसपी किशोर कौशल के आदेश पर विधि-व्यवस्था डीएसपी पहुंचे हुए थे. डीएसपी सोमवार की रात करीब साढ़े 9 बजे तक सुंदरनगर थाने पर रहे और उस मकान को भी देखा जिसे कब्जाया गया था. सुंदरनगर में जेआरडी टाटा सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्कूल के नाम पर मकान को किराए पर लिया गया था. (नीचे भी पढ़ें)

मकान के कई कमरों से कंडोम बरामद किया गया है. इसे पुलिस की ओर से विधिवत बरामद कर मामले की जांच की जा रही है. जांच में पहुंची पुलिस को आशंका होने पर दो कमरे का ताला भी तोड़ना पड़ा. आधी रात तक चली इस जांच अभियान के दौरान पुलिस ने जांच रिपोर्ट तैयार की. इस दौरान पुलिस की ओर से वीडियो भी बनाया गया. जांच के दौरान ही सुंदरनगर पुलिस ने आरोपी प्रभात महाराज को ऊपरी तल्ले में एक कमरे में रहने के लिए फिलहाल जगह दी है. इसके अलावा मकान मालिक को नीचे रहने के लिए कहा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इस बीच अगर किसी तरह का विवाद होता है तो दोनों पक्ष के लोग अपने स्तर से पुलिस से शिकायत करेंगे. जिस मकान में जेआरडी टाटा सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्कूल चल रहा था उस मकान के मालिक अशोक अग्रवाल हैं. मकान को किराए पर दिया था. बकाया 9 लाख रुपये हो गया था. इस बीच तीन बार एग्रिमेंट भी बनवाया गया था. 2021 में एग्रिमेंट बना था कि अगर प्रभात महाराज बकाया रुपये नहीं देता है तो मकान मालिक जबरन मकान पर कब्जा कर सकते हैं. यह जमीन भी अशोक अग्रवाल के नाम पर है. अब आरोपी पक्ष की ओर से अपना जमीन बताकर मकान पर कब्जा करने की योजना थी. पुलिस का कहना है कि मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है.



