जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व चैती छठ को देखते हुए जमशेदपुर में 3 और 4 अप्रैल को नो इंट्री लगाया गया है. नो इंट्री 3 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से रात्रि 11 बजे तक और 4 अप्रैल की सुबह 3 बजे से दिन के 11 बजे तक लागू किया गया है. इस दौरान व्रर्ती महिलाएं छठ घाट जाती है, जिसके कारण जमशेदपुर में नो इंट्री लगाया गया है. जमशेदपुर के डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, डीएसपी ट्रॉफिक के संयुक्त आदेश से इसे जारी किया गया है. इसमें दौरान बस को छोड़कर सभी तरह के बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.














