जमशेदपुर : टाटा स्टील ने इंडियन फाउंडेशन ऑफ क्वालिटी मैनेजमेंट (आइएफक्यूएम) के इक्वीटी स्टेक को 12.49 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. इंडियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट के 1 करोड़ 24 लाख 90 हजार इक्वीटी शेयर को प्रति शेयर 10 रुपये की लागत से खरीदा गया है, जिसकी कीमत 12.49 करोड़ रुपये हो गया है. इस शेयर की खरीद के बाद टाटा स्टील की हिस्सेदारी इस कंपनी में 9.09 फीसदी से बढ़कर 16.66 फीसदी हो जायेगा. टाटा स्टील के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन इस कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में है. कंपनी का नेटवर्थ करीब 59.67 करोड़ रुपये है. इंडियन फाउंडेशन ऑफ क्वालिटी मैनेजमेंट को हिंदी में भारतीय गुणवत्ता प्रबंधन संस्था कहा जाता है. यह नान प्रोफिट कंपनी है. भारतीय व्यवसायों के भीतर क्वालिटी (गुणवत्ता) और इनोवेशन (नवाचार) की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए डेडिकेटेड एक अनूठा संस्थान है. (नीचे भी पढ़ें)
इस कंपनी की स्थापना देश की सात कंपनियों ने मिलकर की है. इसमें टाटा संस, टीवीएस मोटर्स कंपनी, भारत फोर्ज, बोइंग इंडिया, बायोकॉन, सन फार्मा, मदरसन ग्रुप शामिल है. यह कंपनी व्यापार जगत के लीडर्स को गुणवत्ता प्रबंधन में लेटेस्ट ज्ञान और उपकरणों से लैस करने, व्यक्तिगत मार्गदर्शन के लिए उन्हें मशहूर वैश्विक विशेषज्ञों से जोड़ने और उद्योग जगत के लीडर्स के बीच ज्ञान साझा करने और सहयोग को बढ़ावा देने का प्रयास करता है. इस कंपनी में टाटा संस के एन चंद्रशेखरन, टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, वेणु श्रीनिवासन, दिलीप सांगवी, किरण मजूमदार शॉ, बाबा कल्याणी, विवेक चांद सहगल, सलिल गुप्ते, केएन राधाकृष्णन समेत अन्य लोग शामिल होंगे.














