जमशेदपुर:झारखण्ड फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन द्वारा एग्रीको क्लब हाउस में डीलरों को होने वाले समस्याओं को लेकर बुधवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के तमाम डीलर उपस्थित रहे. बैठक के दौरान डीलरों के समक्ष उत्पन्न होने वाले तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई. साथ ही तमाम मांगों को राज्य के मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाने पर सहमति बनी. (नीचे भी पढ़े)

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि डीलरों को कम राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है, साथ ही डीलरों के कमीशन की राशि को बढ़ाये जाने की मांग अब तक लंबित है. अनाज गोदामों मे व्यवस्था की कमी है जिस कारण समय पर सटीक राशन उपलब्ध नहीं हो रहा है. खासकर ग्रामीण इलाकों मे 2जी नेटवर्क होने के कारण पॉश मशीन और केवाईसी में भी काफ़ी असुविधा हो रही है. वहीं लाभुक इन तमाम समस्याओं का जिम्मेवार डीलर को ठहराते है. इन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों की तर्ज पर सरकार तमाम डीलरों का वेतन 30 हजार निर्धारित करें, और तमाम समस्याओं को दूर करते हुए व्यवस्था में परिवर्तन करें ताकि डीलरों और लाभुक दोनों को समस्याओं से निजात मिल सके.














