जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर कमांड एरिया और टाटा स्टील यूआइएसएल द्वारा सरायकेला खरसावां जिले में बिजली को महंगा करने के दिये गये प्रस्ताव को झारखंड नियामक आयोग (जेएसइआरसी) ने अपनी मंजूरी दे दी है. इसके बाद जमशेदपुर के टाटा स्टील की बिजली महंगी हो जायेगी जबकि टाटा स्टील यूआइएसएल की सरायकेला खरसावां जिले में बिजली महंगी हो जायेगी. टाटा स्टील का जमशेदपुर क्षेत्र में फिक्स चार्ज में 4 रुपये से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की मंजूरी दी गयी है, जबकि एनर्जी चार्ज में 10 पैसे से लेकर 60 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि को मंजूरी दी गयी है. वहीं, टाटा स्टील यूआइएसएल ने संचालित सरायकेला-खरसावां जिले में फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन एनर्जी चार्ज में 6 पैसे से 12 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि की गयी है. यह बढ़ोतरी घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं तक सभी पर प्रभाव डालेगी. आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है. टाटा पावर कंपनी के नए टैरिफ को भी आंशिक संशोधन के साथ स्वीकृति दी गयी है. दिसंबर 2023 में भी बिजली दरों में वृद्धि की गयी थी. अब करीब डेढ़ साल बाद फिर से बिजली महंगी कर दी गयी है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा. टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल ने इससे अधिक वृद्धि का प्रस्ताव दिया था, जिसे संशोधित कर मौजूदा बढ़ोतरी को मंजूरी दी गयी है. यह वृद्धि घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली लागत को प्रभावित करेगी. बिजली टैरिफ में इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता और उद्यमियों पर पड़ेगा. (नीचे भी पढ़ें)
बिजली का नया टैरिफ
टाटा स्टील का फाइनल बिजली टैरिफ (जमशेदपुर) :
उपभोक्ता का श्रेणी—–वर्तमान फिक्स चार्ज—-वर्तमान एनर्जी चार्ज—-फाइनल फिक्स चार्ज—–फाइनल एनर्जी चार्ज
डोमेस्टिक एलटी 0 से 100 यूनिट—-30 रुपये प्रतिमाह—3 रुपये प्रति किलोवाट—-34 रुपये प्रतिमाह———–3.10 रुपये प्रति किलोवाट
डोमेस्टिक एलटी 100 यूनिट के ऊपर—65 रुपये प्रतिमाह—-5.15 रुपये प्रति किलोवाट—70 प्रतिमाह रुपये—–5.30 रुपये प्रति किलोवाट
डोमेस्टिक हाइटेंशन—–85 रुपये प्रतिमाह—–5.10 रुपये प्रति किलोवाट—-95 रुपये प्रतिमाह—–5.25 रुपये प्रति किलोवाट
सिंचाई व कृषि सेवा—–20 रुपये प्रतिमाह—–5 रुपये प्रति किलोवाट——22 रुपये प्रतिमाह—–5.60 रुपये प्रति किलोवाट
कॉमर्शियल सेवाएं—–120 रुपये प्रतिमाह—-5.75 रुपये प्रति किलोवाट—–130 रुपये प्रतिमाह—-6.00 रुपये प्रति किलोवाट
लो टेंशन इंडस्ट्रियल—–150 रुपये प्रतिमाह—-5.50 रुपये प्रति किलोवाट—-150 रुपये प्रतिमाह—–5.75 रुपये प्रति किलोवाट
हाई टेंशन इंडस्ट्रियल—-385 रुपये प्रतिमाह—–6.30 रुपये प्रति किलोवाट—-400 रुपये प्रति माह—-6.30 रुपये प्रति किलोवाट
स्ट्रीट लाइट——120 रुपये प्रतिमाह—-6.20 रुपये प्रति किलोवाट—-134 रुपये प्रतिमाह—-6.50 रुपये प्रति किलोवाट
रेलवे ट्रैक्शन, इंजीनियरिंग और अन्य वितरण—-380 रुपये प्रतिमाह—-6.25 रुपये प्रति किलोवाट—-400 रुपये प्रतिमाह—6.40 रुपये प्रति किलोवाट
अस्थायी कनेक्शन—1.50 गुणा ज्यादा फिक्स चार्ज—1.50 गुणा ज्यादा एनर्जी चार्ज—-1.50 गुणा ज्यादा फिक्स चार्ज—-1.50 गुणा एनर्जी चार्ज. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील यूआइसएल का फाइनल नया टैरिफ : (सरायकेला खरसावां जिला)
उपभोक्ता का श्रेणी—–वर्तमान फिक्स चार्ज—-वर्तमान एनर्जी चार्ज—-प्रस्तावित फिक्स चार्ज—– प्रस्तावित एनर्जी चार्ज
डोमेस्टिक ग्रामीण—40 रुपये प्रतिमाह—–3 रुपये प्रति किलोवाट—-40 रुपये प्रतिमाह—-3.06 रुपये प्रति किलोवाट
घरेलू शहरी—-75 रुपये प्रतिमाह—–3.25 रुपये प्रति किलोवाट—–75 रुपये प्रतिमाह—-3.32 रुपये किलोवाट
घरेलू सेवाएं एचटी—-75 रुपये प्रतिमाह—-3.10 रुपये प्रति किलोवाट—-75 रुपये प्रतिमाह—-3.16 रुपये प्रति किलोवाट
सिंचाई व कृषि सेवाएं—-20 रुपये प्रतिमाह—–3.90 रुपये प्रतिकिलोवाट—-20 रुपये प्रतिमाह—–4.06 रुपये प्रति किलोवाट
कॉमर्शियल ग्रामीण—-75 रुपये प्रतिमाह—-3 रुपये प्रति किलोवाट—-75 रुपये प्रतिमाह——3.06 रुपये प्रति किलोवाट
कॉमर्शियल शहरी—-150 रुपये प्रतिमाह—-4.15 रुपये प्रति किलोवाट—-150 रुपये प्रतिमाह—–4.32 रुपये प्रति किलोवाट
लो टेंशन औद्योगिक–150 रुपये प्रतिमाह—-4.50 रुपये प्रति किलोवाट—-150 रुपये प्रतिमाह—-4.59 रुपये प्रति किलोवाट
हाइ टेंशन —-350 रुपये प्रतिमाह—4.90 रुपये प्रति किलोवाट—-350 रुपये प्रतिमाह—5.00 रुपये प्रति किलोवाट
स्ट्रीट लाइट—-60 रुपये प्रति माह—–5.25 रुपये प्रति किलोवाट—-60 रुपये प्रतिमाह—5.36 रुपये प्रति किलोवाट
रेलवे ट्रैक्शज़न, इंजीनियरिंग व अन्य—-190 रुपये प्रतिमाह—-4.80 रुपये प्रति किलोवाट—-190 रुपये प्रतिमाह—-4.90 रुपये प्रति किलोवाट
अस्थायी कनेक्शन—-1.50 गुणा फिक्स चार्ज—-1.50 गुणा अधिक ऊर्जा शुल्क














