रामगोपाल जेना,चाईबासा:चाईबासा रिमांड होम में मंगलवार की शाम को मेन गेट तोड़कर 21 बाल कैदी फरार हो गए थे. इनमें से अबतक 7 बाल बंदियों को वापस लाया गया है. मंगलवार की रात को 04 बाल बंदी वापस लौटे, जबकि बुधवार को 3 बाल बंदियों को वापस लाया गया. 14 बाल कैदियों की पुलिस खोजबीन कर रही है. (नीचे भी पढ़े)

इस मामले की जांच भी तेजी से चल रही है और आज रांची से महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की निदेशक समीरा एस भी चाईबासा रिमांड होम पहुंचकर जांच की. हालांकि उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया.डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि मामले में जांच चल रही है, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर सख्त कार्रवाई होगी.














