सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कमिटी ने सरायकेला -खरसावां जिला कमिटी का पुर्नगठन किया है. केंद्रीय कमिटी ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो पर एक बार फिर से विश्वास जताते हुए उन्हें दुबारा जिलाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया है. वहीं जिला उपाध्यक्ष पद के लिए भोला महांती सहित भुंडा बेसरा, धरमू गोप, सुधीर किस्कू एवं संजय प्रधान का चयन किया गया है. केंद्रीय कमिटी ने जिला कमिटी का विस्तार करते हुए वैद्यनाथ टुडू को सचिव, करम सिंह मुंडा एवं अमृत महतो को संगठन सचिव, धानू मुखी, जगदीश महतो, सोमा पूरती, सुनाराम मुर्मू तथा गोरा बर्मन को सह सचिव का कमान सौंपा गया है. जबकि जिला कोषाध्यक्ष पद के लिए कमिटी ने मनोहर कर्मकार का चयन किया है.













