गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाखुर्शी पंचायत के पायरागुड़ी गांव में शुक्रवार को नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान प्रतिमा सह मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई. इस दौरान भव्य कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें 21 पुरुषों ने भाग लिया. पुजारी मुरली मनोहर शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा. इसके कलश यात्रा बिरहीगोड़ा होते हुए वापस बजरंगबली मंदिर पहुंची. इस दौरान जय श्री राम और जय हनुमान के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. पुजारी ने विशेष पूजा अर्चना कर कलश स्थापना करायी.(नीचे भी पढ़े)
हनुमान मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गयी. विदित हो कि पायरागुड़ी गांव के राम भक्तों के सहयोग से हनुमान मंदिर का निर्माण कराया गया है. मंदिर निर्माण के बाद ग्रामीणों के सहयोग से हनुमान जी की भव्य व सुंदर प्रतिमा की स्थापना की गयी है. वर्षों पहले गांव के विनय कृष्ण साहू ने मंदिर की नींव रखी थी. ग्रामीणों ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर छह अप्रैल को मंदिर परिसर में भंडरा का आयोजन किया गया है. साथ ही शाम को भव्य जुलूस निकाला जायेगा.



