आदित्यपुर: रामनवमी को लेकर सरायकेला-खरसावां पुलिस प्रशासन शनिवार को प्रभारी एसडीओ निवेदिता नियति ने गम्हरिया प्रखंड के लाइसेंसी अखाड़ों का निरीक्षण किया. साथ ही अखाड़ा समितियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने की अपील की.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने अखाड़ा समिति के सदस्यों से सरकारी गाइडलाइन के तहत अखाड़ा निकालने की अपील की. इस दौरान अखाड़ा समितियों ने नगर निगम द्वारा साफ-सफाई और लाइट की व्यवस्था नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई. जिस पर प्रभारी एसडीओ ने नगर निगम से बात कर समय पर दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया.











