जमशेदपुर:झारखंड में विधानसभा चुनाव भले संपन्न हो चुकी है मगर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में राजनीतिक तल्खी और बयानबाजी का सिलसिला जारी है. राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के एक समर्थक गोपाल यादव ने जमशेदपुर साइबर थाना में एक मामला दर्ज कराया है. जिसमें उन्होंने शंभू कुमार यादव नामक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं. उनके एक पोस्ट में शंभू कुमार यादव द्वारा उन्हें उनके दिवंगत माता-पिता पत्नी और बहन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही है. उनके जाति पर भी टिप्पणी की गई है. यहां तक कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी गाली-गलौज किया जा रहा है. इसके पीछे उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का हाथ होने की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिलता है तो वह कोर्ट की शरण में जाएंगे.



