जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत पोखारी डैम में मछली पकड़ने के गए देवघर गांव निवासी बहादुर सिंह (22) की मौत हो गई. वह अपने दस अन्य दोस्तों के साथ शनिवार को मछली पकड़ने गया था. वहां जाल बिछाने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया. उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. (नीचे भी पढ़े)
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लगभग दो घंटे बाद उसे पानी से बाहर निकाला और एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के भाई राजू सिंह के अनुसार बहादूर चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और मजदूरी करता था. उसकी शादी नहीं हुई थी. इधर, पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.



