जमशेदपुर: जमशेदपुर के
लोको रिक्रिएशन क्लब पहाड़ी पूजा कमेटी की ओर से 71वां सात दिवसीय मां पहाड़ी पूजा मड़वा पूजन के साथ आरंभ हुआ. इस अवसर पर लोको कॉलोनी स्थित पहाड़ी मंदिर परिसर में दक्षिण भारतीय महिलाओं की भागीदारी अच्छी खासी रही. इस पर्व को लेकर कार्यकारिणी सचिव सतीश कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल को पहाड़ी मां का आगमन होगा.

इसके लिए बड़ी संख्या में भक्तगण गाजे बाजे के साथ गोल पहाड़ी मंदिर पहुंचेंगे, जहां घंटों पूजन और मां का आशीर्वाद मिलने पर उन्हें लेकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचेंगे. इसके बाद एक से पांच मई तक प्रत्येक दिन एक अलग रूप में श्रृंगार कर पूजन होगी और शाम 7:00 बजे नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे. वही 6 अप्रैल को मां की विदाई होगी, जिसमें शाम 7:00 बजे गाजे बाजे और आकर्षक आतिशबाजी के साथ विदाई जुलूस निकाली जाएगी जो गोलपहाड़ी मंदिर में जाकर समाप्त होगी. (नीचे भी पढ़े)

इस बार आतिशबाजी के लिए विशेष कर आंध्र प्रदेश और ओड़िशा से टीम मौजूद रहेंगी. वहीं झांकी के लिए भी आंध्र प्रदेश से ही मेकअप सदस्यों को बुलाया गया है, जबकि आकर्षक दक्षिण भारतीय वाद्य यंत्र खड़गपुर की होगी. इस प्रतिष्ठित पहाड़ी पूजा समारोह में जमशेदपुर के अलावा ओड़िशा और आंध्र प्रदेश के सैकड़ों भक्त शामिल होंगे.











