जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित भास्कर भवन में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें उक्त अवसर पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ, बैठक को संबोधित करते हुए कमल किशोर ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति आगामी 4 मई, रविवार को बिष्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में भगवान श्री परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाजिक क्षेत्र में कार्य करनेवाले 75 वर्षीय अभिभावकों को ब्राह्मण श्रेष्ठ गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. वैसे ही युवाओं को भी ब्राह्मण गौरव से सम्मानित किया जाएगा जो आने वाली पीढ़ी को अपने क्षेत्र मे बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा. (नीचे भी पढ़ें)

राकेश्वर पाण्डेय ने कहा कि यह समिति विशुद्ध रूप से ब्राह्मण परिवार के उत्थान और प्रगति पथ पर लेकर चलने का कार्य करेगी और इस कार्य में सभी लोगों के विचार समाहित करने के बाद समाजिक और आर्थिक मजबूती प्रदान करने का कार्य करेगी. समिति कम समय में लोगो की आवश्यकताओं की पूर्ति कराने का प्रयास करती है. उन्होंने कहा कि समिति की कार्य क्षमता सिमित, किन्तु लोगों की महत्वकांक्षा अत्यधिक है. फिर भी, यह प्रयास होगा कि समाज वैसे लोगों को मदद जरूर करेगा जो उसके हकदार हैं. समिति का उद्देश्य सिर्फ जन्मोत्सव मनाना नहीं, बल्कि समाज की जरूरतों पर खरा उतरना भी है और समिति इसके लिए दृढ संकल्पित है. (नीचे भी पढ़ें)
चंद्रशेखर मिश्रा ने कहा कि 4 मई के कार्यक्रम की गूंज से प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरा देश गौरवान्वित महसूस करेगा कि अब ब्राह्मणों को छेड़ना ठीक नहीं, ब्राह्मण एकजुट हो चुके हैं और अपने हक़ और अधिकार लेने के लिए सक्षम हैं. उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे जुट जाने और इस भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम मे शामिल होकर ब्राह्मणवादी विचार के खिलाफ उठ रही आवाजों को दबाया जा सके. इनके अलावा बैठक में मुख्य रूप से नकुल तिवारी, ओमप्रकाश उपाध्याय, हरेंद्र मिश्रा, आनंद बिहारी दुबे, विजय खान, मानस मिश्रा, अरुण कुमार मिश्रा दशरथ चौबे, हरेराम ओझा, पप्पू मिश्रा, डीडी त्रिपाठी, जन्मेजय पाण्डेय, अप्पू तिवारी आदि ने अपने विचार रखे. बैठक में मुख्य रूप से रवीन्द्र मिश्रा, अजय ओझा, अरुण शुक्ला, आंनद मिश्रा, संजय तिवारी, लक्ष्मी नरायण तिवारी, विनीत मिश्रा, निखिल तिवारी, शंकर चौबे व अन्य लोग मौजूद रहे.



