जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में रविवार को बुलायी गई संगत की आम सभा (जनरल बॉडी मीटिंग) में काशीडीह निवासी सुखदेव सिंह को कार्यकारी प्रधान चुना गया, जो अगली सूचना तक गुरुद्वारा प्रबंधन का कार्य देखेंगे. वहीं कार्यकारी प्रधान सुखदेव सिंह ने सतिंदर सिंह रोमी को कन्वेनर बनाया. (नीचे भी पढ़ें)

रविवार को गुरुद्वारा साहिब दरबार हॉल में जीबीएम के बाद कार्यालय में संगत ने बड़ी संख्या में उपस्थिति में मुख्य ग्रंथी अमृतपाल सिंह मन्नन ने गुरु चरणों में अरदास की. इसके पश्चात प्रधान निशान सिंह ने सर्वप्रथम कमेटी को भंग करने की घोषणा के साथ मौजूदा कमेटी को भंग कर दिया. साथ ही, मौके पर सुखदेव सिंह को प्रधान बनाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
नवनियुक्त प्रधान सुखदेव सिंह ने उपस्थित संगत का अभिवादन करने के पश्चात सतिंदर सिंह रोमी को चुनाव का कन्वेनर बनाने की घोषणा की, जिसे सभी ने जयकारे के साथ स्वीकार किया. सरदार सुखदेव सिंह ने कार्यकारी प्रधान बनने के बाद हुए प्रबन्धन का कार्य देखने की ज़िम्मेदारी निशान सिंह को सौंपते हुए कहा, जब तक नया प्रधान चुन नहीं लिया जाता, तब तक वर्तमान निशान सिंह गुरुद्वारा के दैनिक कार्यों की देखरेख करते रहेंगे. सुखदेव सिंह ने बताया कि निशान सिंह की कमेटी ने गुरुद्वारा साहिब के विकास, ग्रंथियों और सेवादारों के उत्थान के लिए बहुत अच्छी सेवा की है जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है. (नीचे भी पढ़ें)

सरदार निशान सिंह ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर वोटर लिस्ट बनाने का कार्य पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीक़े से किया जा रहा है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा. सुखमणि साहिब जत्था, स्त्री सत्संग सभा और सिख नौजवान सभा के सभी सदस्यों ने फुल हाउस भागीदारी दर्ज कराई.



