रांची : झारखंड के पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार एडीजी डॉ संजय आनन्द राव लाठकर ने डीआइजी धनंजय कुमार सिंह, झारखंड क्षेत्रीय पदाधिकारी अभिलाश कुमार, स्टेट रोल आउट मैनेजर शाश्वत कुमार सिन्हा एवं एनएचएआइ के साइट इंजीनियर गौरव की उपस्थिति में विडियो काफेंसिंग के माध्यम से सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक व क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं सभी वरीय पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक के साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान), झारखण्ड नें जिलावार वर्ष-2024 (फरवरी से मार्च) तक एवं वर्ष-2025 (फरवरी से मार्च) तक की घटित सड़क दुर्घटनाओं की तुलनात्मक विवेचना सहित चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं अन्यत्र स्थानों में एमवी एक्ट के तहत् माह फरवरी एवं मार्च, 2025 में की गई कार्रवाई तथा माह-जनवरी से मार्च, 2025 तक में इडीआर व आइआरएडी में की गई प्रविष्टियाँ तथा उसकी गुणवता के संबंध में समीक्षा की. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं, दुर्घटना उपरान्त मृत्यु व जख्मी की संख्या में कमी लाने हेतु निर्देश दिये गये. इसके तहत सभी वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक को ब्लैक स्पॉट पर विगत एक वर्ष की सड़क दुर्घटनाओं की सभी बिन्दुओं पर समीक्षा करने, इन स्थानों पर सभी लांग टर्म व शार्ट टर्म कदम लेना सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

गुड सैमरिटांस पॉलिसी 1033 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, जागरूकता अभियान चलाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को भी पुरस्कृत करने हेतु आदेशित किया गया. विधिवत् सभी दुर्घटना वाले एरिया तथा ब्लैक स्पॉट पर अतिरिक्त सुरक्षा व गश्ती की जाय साथ ही दुर्घटना वाले स्थल पर एम्बुलेंस की रिपोजिशनिंग सुनिश्चित करेंगे. ब्रेथ एनेलाइजर व स्पीड गन तथा अन्य उपकरणों का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित की जाये. एनएचएआइ व मार्थ से संबंधित दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की चर्चा तथा कार्रवाई हेतु विमर्श किया. बगैर सीट बेल्ट व शराब का सेवन कर वाहन चलाने, ओवर स्पीडिंग, लेन जंपिंग जैसी अनियमितता तथा अपराध को रोकने के लिए विधिवत् अभियोजन की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाये. स-समय आइआरएडी में प्रविष्टी करने, नियमानुसार दुर्घटना पीड़ित को मुआवजा देने हेतु कार्रवाई सुनिश्चित करने और अन्य ईकाई यथा-एनएचएआइ एवं एसएच से समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित किया जाय, ताकि, सड़क दुर्घटना में कमी हो सके. वर्ष-2025 के माह-फरवरी से मार्च में दुर्घटना में आई तुलनात्मक वृद्धि की समीक्षा करने तथा भविष्य में दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु हेतु सभी वरीय पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक को विधिवत सार्थक प्रयास करने हेतु आदेशित किया. सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक फसर्ट एड किट उपलब्ध कराना एवं कर्मियों को प्रशिक्षित कराना सुनिश्चित करेंगे. क्यूआर कोड के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेंगे.



