जमशेदपुर : टाटा स्टील समेत अन्य भारतीय स्टील कंपनियों के लिए सोमवार का दिन बड़ी राहत देने वाला रहा. सोमवार को भारत सरकार ने चीन और वियतनाम से हो रही स्टील की डंपिंग को रोकने के लिए 12 फीसदी का अतिरिक्त सेफगार्ड ड्यूटी लगा दिया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी. पहले भारतीय स्टील एसोसिएशन की ओर से मांग की गयी थी कि इस तरह का कदम उठाया जाये क्योंकि चीन और वियतनाम सस्ता स्टील भारत में डंप कर दे रहा है, जिसे यहां की कंपनियोंको नुकसान हो रहा है. टाटा स्टील के अलावा सेल, जिंदल, भूषण, निप्पन, आर्सेलर मित्तल समेत तमाम कंपनियों ने भारत सरकार से गुहार लगायी थी. इसको देखते हुए 21 अप्रैल से 12 फीसदी का अतिरिक्त सेफ गार्ड ड्यूटी लगा दिया गया है. इसको 200 दिनों के लिए प्रभावी किया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)
पहले भारत सरकार से डायरेक्टर जेनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज की ओर से इस सेफगार्ड ड्यूटी को लगाने के लिए सिफारिश की थी, जिसको भारत सरकार ने लागू कर दिया. इस कदम की सराहना टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने की है. उन्होंने कहा है कि इस कदम से कंपनियों को काफी लाभ होगा. दुरगामी फायदा कंपनी को होगा. इससे भारत के कंपनियों को लाभ होगा और रोजगार के साथ ही भविष्य के निवेश का भी रास्ता खुलेगा. इस तरह के गलत प्रतिस्पर्धा पर भी रोक लगाने में यह कदम अहम भूमिका निभायेगी और बेहतर प्रतिस्पर्धा को स्थापित करने में कामयाबी मिलेगी.



