जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के बाइसिक्स कर्मी पी मार्डी की कंपनी में तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद बाइसिक्स कर्मी को टेल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान सोमवार की रात बाइसिक्स कर्मी ने दम तोड़ दिया है. कंपनी के प्रति आक्रोश है परिजनों की मांग है कि 30 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए. साथ ही एक आश्रित को नौकरी दी जाए. झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने बताया कि परसूडीह के प्रधान टोला के रहने वाले पी मार्डी टाटा मोटर्स में बाइ सिक्स कर्मी थे. (नीचे भी पढ़ें)

वह 19 अप्रैल को घर से काम करने के लिए टाटा मोटर्स आए, तो यहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. प्रबंधन ने उन्हें इलाज के लिए टेल्को अस्पताल में भर्ती कराया था. यहां उनका निधन हो गया. पी मार्डी तीन भाइयों में मंझले थे. उनके घर में वही अकेले कमाने वाले थे. 10 लोगों के पालन पोषण का भार उन पर था. इसलिए परिजन जोर दे रहे हैं कि उनके एक आश्रित को नौकरी दी जाए और 30 लाख रुपया मुआवजा दिया जाए. (नीचे भी पढ़ें)
परिजनों का कहना है कि प्रबंध उनसे वार्ता कर रहा है. अगर प्रबंधन उनकी मांग नहीं मानता तो वह आंदोलन करेंगे. झामुमो नेता पलटन मुर्मू का कहना है कि मांग नहीं माने जाने पर टाटा मोटर्स का गेट जाम किया जाएगा, जब तक उन्हें मुआवजा और आश्रित को नौकरी का ऐलान नहीं किया जाता. तब तक पी मार्डी का अंतिम संस्कार नहीं होगा.



