जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “कथा मंजरी” सह साहित्यकार अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ जयंती समारोह का आयोजन किया गया. तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मूनका की अध्यक्षता में हुए आयोजन का संचालन राजेंद्र साह राज ने किया. तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने आगत साहित्यकारों का स्वागत किया, जिसके बाद अशोक पाठक स्नेही ने अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध का संक्षिप्त साहित्यिक जीवन परिचय प्रस्तुत किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दुसरे सत्र ‘कथा मंजरी’ में साहित्यकारों ने विभिन्न विषयों को स्पर्श करती कुल 16 कहानियों का पाठ किया, जिन पर अरुण कुमार तिवारी ने अपनी समीक्षात्मक टिप्पणी प्रस्तुत की. इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण कुमार तिवारी, यमुना तिवारी ‘व्यथित’, डॉ अजय कुमार ओझा, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, नीता सागर चौधरी, वसंत जमशेदपुरी, वीणा पाण्डेय ‘भारती’, माधुरी मिश्रा, हरभजन सिंह रहबर, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, कन्हैया लाल अग्रवाल, अनिता निधि, बलविन्दर सिंह, राजेन्द्र साह ‘राज’, विद्या शंकर विद्यार्थी, जितेश कुमार तिवारी, अजय प्रजापति, कवलेश्वर पाण्डेय सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के अंत में गत २२ अप्रैल को कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम कस्बे में आतंकवादियो द्वारा हिन्दु पर्यटकों की हत्या का घोर निंदा करते हुए दिवंगत आत्माओं की चिरशांति हेतु दो मिनट की मौन प्रार्थना की गई ।














