जमशेदपुर : भालुबासा स्थित हरिजन स्कूल मैदान में आगामी रविवार, 11 मई को आयोजित होनेवाले श्याम महोत्सव में श्याम अखंड ज्योति पाठ के लिए पहले आओ-पहले पाओं की तर्ज पर कूपन वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है. पाठ के दौरान रास लीला के माध्यम से बाबा श्याम के बारे में विस्तार से प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें बाबा श्याम के जन्मोत्सव और शीश का दान भी होगा. (नीचे भी पढ़ें)

पाठ का वाचन करने के लिए कोलकाता के घुसडी धाम से दलजीत सिंह-गुरप्रीत सिंह ग्रुप आ रहा हैं. इस श्याम महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा साहू तथा पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता शामिल होंगी. इसका आयोजन शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम भक्त मंडल, भालूबासा की ओर से किया जा रहा है. इस संबंध में संस्था के संयोजक पवन अग्रवाल, अध्यक्ष मुरारी अग्रवाल तथा महिला शाखा की रिंकू अग्रवाल ने संयुक्त रूप से एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि श्याम अखंड ज्योति पाठ सुबह 08 बजे से शुरू होगा, जिसमें 501 महिलाएं शामिल होगी. उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण पाठ में बैठने वालों के लिए शीतल पेय, लस्सी, खरबूजा, फल अल्पाहार सहित बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि किसी श्याम भक्त को असुविधा न हो. (नीचे भी पढ़ें)
सामूहिक पाठ की तैयारी में प्रभारी बसंत अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, ऊषा गुप्ता आदि लगे हुए हैं. संयोजक पवन अग्रवाल ने बताया कि श्याम अखंड ज्योति पाठ का कूपन प्राप्त करने केलिए मालीराम अग्रवाल, सीतारामडेरा 9334180004, विमल अग्रवाल, भालूबासा 9431186979, मुरारी लाल, बाराद्वारी 9431345293, बसंत अग्रवाल, सिदगोड़ा बाजार 9304903407 से संपर्क किया जा सकता हैं.














