धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के किसलय प्रसाद सिंह और चार चक्का निवासी राजेश कालिंदी उर्फ लादेन नामक युवक रविवार की रात तीन बजे बाइक से कही जाने के लिए निकले थे. धालभूमगढ़ के गजानंद फैक्ट्री के पास एनएच पर बाइक किसी कारण वश दुर्घटनाग्रस्त होने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर धालभूमगढ़ पुलिस घटनास्थल पहुंचकर दोनों को बेहतर इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार किसलय प्रसाद सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी और राजेश कालिंदी की मौत अस्पताल पहुंचकर हुई है. सड़क दुर्घटना में दो युवकों की हुई मौत से धालभूमगढ़ प्रखंड में शोक की लहर है.














