जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जोजोबेडा शिव मंदिर लाइन में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई. इसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए हैं. घायलों में मुकेश साह, पप्पू साह, उसकी मां रीता देवी और बहन बेबी साह शामिल हैं. घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
मुकेश साह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभुनाथ सिंह से उसने नौ साल पहले जमीन खरीदी थी. वर्तमान में प्रभुनाथ रांची में रहते हैं. जमीन में कुछ जमीन खाली थी जिस पर चेतन सिंह जबरन निर्माण कार्य करवा रहे थे. इसका उन लोगों ने विरोध किया. निर्माण कार्य रोकने के कारण चेतन सिंह, उसके दोनों पुत्र, पत्नी और अन्य ने उन सभी पर जानलेवा हमला कर दिया. थाना में इसकी शिकायत की गई।. पुलिस ने घायलों का एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.











