जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने छह थानेदारों का तबादला कर दिया है. अभी सब इंस्पेक्टर (दारोगा स्तर) के थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है. बताया जाता है कि जल्द ही कई सारे इंस्पेक्टर रैंक के थानेदारों का भी तबादला होने वाला है. वर्तमान में जो ट्रांसफर पोस्टिंग की गयी है. इसके तहत पोटका थाना प्रभारी रवि होनहागा को हटा दिया गया है. उन पर एक महिला को प्रताड़ित करने का आरोप था. उनकी जगह मानगो थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर मनोज मुर्मू को पोटका का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. गुड़ाबांधा के नये थानेदार अब राजीव कुमार होंगपे. सन्नी टोप्पो को हटाकर उनको गोलमुरी पुलिस लाइन भेजा गया है. बहरागोड़ा के थानेदार ईश्वर दयाल मुंडा को लाइन हाजिर किया या है और उनकी जगह बहरागोोड़ा का नया थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा को ब नाया गया है. गोविंदपुर थाना के नये प्रभारी अब अमित कुमार होंगे. गोविंदपुर थाना के थानेदार रहे अशोक कुमार को कमलपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि कमलपुर के थाना प्रभारी रह चुके दीपक कुमार ठाकुर को लाइन हाजिर किया गया है. श्यामसुंदरपुर के नये थानेदार सुनील कुमार भोक्ता होंगे, जो बर्मामाइंस थाना में सब इंस्पेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे. अखिलेश कुमार की जगह सुनील कुमार भोक्ता को नया थाना प्रभारी बनाया गया है.











