चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के भातकुंडा पंचायत के भालुकबिंदा गांव में रविवार को शहीद चानकू महतो स्मारक समिति की एक बैठक हरिशंकर महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति के सदस्यों ने आगामी 15 मई को शहीद चानकू महतो की मूर्ति के अनावरण समारोह को सफल बनाने पर चर्चा की. बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति के सदस्य टीम बनाकर गांव-गांव में प्रचार कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में भाग लेने की अपील करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर हरिशंकर महतो ने कहा कि राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में मूर्ति का अनावरण करेंगे. कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो समेत अन्य कई अतिथि शामिल होंगे. मूर्ति के अनावरण के पश्चात समाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. ज्ञात हो कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति का दल विगत कई दिनों से गांव-गांव में प्रचार कर लोगों को जागरूक कर रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर अमित महतो, कोकिल चन्द्र महतो, दिलीप महतो, शतदल महतो, भूषण चन्द्र महतो, ठाकुर दास महतो, मनोरंजन महतो, उत्तम महतो, नरेन्द्र महतो, चंदन महतो, सुनील महतो, जितेन्द्र महतो, अप्पू महतो, लखी महतो, रुद्र महतो, मुकेश महतो, भुवन महतो, शंभु महतो, गिरीश महतो, कृष्णा महतो समेत अन्य उपस्थित थे.











