बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत में माल दण्डक्षत्र माझी समाज का सम्मेलन सह बैठक विजय नायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार महंती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. बैठक में माल समाज को अविलंब एससी वर्ग में शामिल कराने को लेकर विधायक के समक्ष अपनी बातें रखीं, साथ ही, इसके बिना समाज के बच्चों के समक्ष शिक्षा व नियोजन में उत्पन्न हो रही समस्याओं की जानकारी देते हुए उनसे माल समाज को न्याय दिलाने की मांग की. विधायक श्री मोहंती ने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि वे उनकी मांगें सरकार के समक्ष रखकर समाज को एससी का दर्जा दिलाने की कोशिश करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने हेमंत सरकार द्वारा किए गये विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, लखीन्द्र कपाट, सब्यसाची नायक, सुधीर नायक, अजीत नायक, गौतम नायक समेत माल समाज के अन्य लोग उपस्थित थे.











