चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के सरडीहा गांव के बेहरा टोला में निर्मित सोलर जलापूर्ति योजना विगत कई माह से ठप है. बोरिंग बंद होने के कारण ग्रामीणों के बीच घोर पेयजल समस्या व्याप्त है. टोला निवासी मंजू बेहरा, आरती बेहरा, बिनती बेहरा, काकुली बेहरा, सावित्री बेहरा, कलावती बेहरा समेत अन्य महिलाओं ने कहा कि टोला में 35-40 परिवार है. टोला के ग्रामीण टोला में निर्मित सोलर जलापूर्ति योजना से पेयजल लेते थे, परंतु विगत कई माह से जलापूर्ति योजना ठप है जिससे लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या व्याप्त है. महिलाओं ने कहा कि ग्रामीण पीने की पानी टोला से तीन किमी दूर से ढोहकर लाती है. (नीचे भी पढ़ें)
महिलाओं ने कहा कि टोला के ठप पड़ें सोलर जलापूर्ति योजना की मरम्मत के लिए कई बार पंचायत के जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाई है परंतु अबतक बोरिंग निर्माण के दिशा में किसी ने भी पहल नहीं किया है जिससे लोगों में जन प्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त है.



