देवघर : बैद्यनाथधाम केसरवानी वैश्य सभा की ओर से रविवार को केसरवानी आश्रम सभागार में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति से सम्मानित प्रकाश केशरी को सम्मानित किया गया. बताते चलें कि प्रकाश केसरी को उनके सामाजिक कार्यों के लिए विगत दिनों महामहिम राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था. (नीचे भी पढ़ें)

श्री केसरी बैद्यनाथ धाम केसरवानी वैश्य सभा के सदस्य और केसरवानी गरीबनाथ सेवा समिति के भी सदस्य हैं और समाज की उन्नति के लिए हमेशा कार्य करते रहते हैं. उनकी उम्र हो गई है, पर उनका जोश बहुत ऊपर रहता है. उनका सम्मान बैद्यनाथधाम केसरवानी वैश्य सभा, तरुण सभा, महिला सभा, केसरवानी गरीबनाथ सेवा समिति की पूरी कमेटी ने उनका अंगवस्त्र, बुके प्रदान कर एवं माला पहनाकर किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में केसरवानी समाज के अध्यक्ष दीपक केसरी, रितेश केशरी, अरुण केशरी, विजय केशरी, संजय केशरी, विक्रम केशरी, अजीत केशरी, लोकनाथ केशरी, अनिल केशरी, राजकुमार केशरी, आतिश केशरी, सुभाष केशरी, मुकेश केशरी, बासुकी केशरी, नित्यानंद केशरी, अनूप केशरी, सोनू केशरी आदि सहित समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे.














