जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए मातृ दिवस पर रविवार को बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद वृद्धा आश्रम में रहनेवालों के साथ केक कटिंग कर मनाया.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही एक जरूरतमंद माता को व्हीलचेयर दिया गया. सभी माताओं ने सुरभि सभी शाखा की टीम को भरपूर आशीर्वाद दिया. इस मौके पर शाखा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, सचिव पायल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूजा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष उषा चौधरी, खुशबू कांवटिया, पूजा अग्रवाल आदि उपस्थित थीं.














