रामगोपाल जेना/चाईबासा : मातृ दिवस के अवसर पर चाईबासा मारवाड़ी महिला समिति की जागृति शाखा ने झींकपानी स्थित वृद्धाश्रम के रहवासी वृद्धजन के साथ समय बिताया और संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन कर उनमें मिठाइयों एवं कपड़ों आदि का वितरण किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम की संयोजिका सुनीता गोयल ने बताया कि शाखा के माध्यम से संस्था को वृद्धाश्रम में निरंतर सेवा का अवसर मिल रहा है. जागृति शाखा की अध्यक्ष चंदा अग्रवाल ने सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया जिससे कार्यक्रम सफल हो सका. (नीचे भी पढ़ें)
सचिव रिंकी अग्रवाल ने कहा कि आनेवाले सत्र में भी संस्था निरंतर इस आश्रम के रहवासियों की सेवा के लिए तत्पर रहेगी. इस दौरान उनके बीच इडली-सांभर, मिल्क शेक, केक, दूध, बड़ा, मिठाइयां, भुजिया आदि का वितरण किया गया.साथ ही, उनके बीच बेडशीट, नाइटी आदि का भी वितरण किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा की सदस्य ऋचा अग्रवाल, सुनीता सर्राफ, सुमन, राधा, ममता, ऋचा अग्रवाल, सुमन सराफ, पिंकी विजयवर्गीय, राधा, शिल्पा पिरोजीवाल और ममता बुधिया ने सराहनीय योगदान किया.














