रामगोपाल जेना/चाईबासा : मारवाड़ी युवा मंच की चाईबासा शाखा एवं जागृति शाखा चाईबासा के द्वारा 12 मई को इंटरनेशनल नर्स दिवस के अवसर पर सुबह 11 बजे सदर अस्पताल में सभी नर्सों के बीच छाता वितरण किया गया. चाईबासा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिवचरण हांसदा ने सभी मेंबर्स के साथ सदर हॉस्पिटल के नए एवं एडवांस्ड फैसिलिटीज के बारे में बताते हुए कहा कि कई हाई लेवल ऑपरेशन एवं टेक्नोलॉजी की व्यवस्था अब हॉस्पिटल में सुचारू रूप से शुरू होने जा रही है एवं कई बड़े डॉक्टरों का आगमन यहां होने वाला है. आम नागरिकों को इससे कई प्रकार के लाभ हैं एवं सभी से सदर हॉस्पिटल चाईबासा को मेडिकल फील्ड में भादवा देने एवं उपलब्ध सुविधाओं का लाभ अवश्य लेने का अनुरोध किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्वेता जालान संयोजिका, अंकिता लोधा, अध्यक्ष आशीष चौधरी, अध्यक्षा चंदा अग्रवाल, आदित्य राज अग्रवाल, पीयूष गोयल, बसंत खंडेलवाल, प्रियांशु केडिया, ईशान चौबे इत्यादि उपस्थित रहे. कार्यक्रम के संयोजक आदित्य राज अग्रवाल ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराया.














