रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के संग नये मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में पूरे विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर नए मुख्यमंत्री आवास निर्माण की आधारशिला रखी. सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के पावर अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में नये मुख्यमंत्री आवास का विधिवत शिलान्यास किया गया. इस मौके पर दंपत्ति ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा अर्चना के साथ शुभ कार्य की शुरुआत की. (नीचे भी पढ़ें)

पुराने मुख्यमंत्री ग़ावास को लेकर वर्षों से कई तरह की मिथकें प्रचलित रही हैं. इसे कैफोर्ड हाउस भी कहा जाता है. माना जाता है कि इस आवास में जो भी मुख्यमंत्री रहा, वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया. इस कारण इसे अशुभ माना जाने लगा. ऐतिहासिक रुप से यह भवन 1853 में बंगाल के लेफ्टिनेंट गवर्नर के प्रिंसिपल एजेंट एलियन द्वारा शुरू किया गया था, लेकिन काम पूरा होने से पहले ही उनका तबादला हो गया. इसके बाद कैफोर्ड ने कमीश्नर के रुप में पदभार संभाला और भवन निर्माण पूर्ण हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
यह भवन कैफोर्ड हाउस के नाम से जाना जाने लगा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इस आवास को नये सिरे से आधुनिक रुप से तैयार किया जा रहा है. नये भवन में हेलीपैड की भी सुविधा होगी. वहीं, वीडियो कांफ्रेंसिंग रुम, अत्याधुनिक कांफ्रेंस हॉल जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी. झारखंड सरकार की कार्यशैली को यह प्रतिविंबित करेगा.














