रांची: कोल्हान समेत पूरे झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलेगा, जहां तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. यह अलर्ट फिलहाल कुछ ही जिलों में जारी किया गया है. इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, साहिबगंज, देवघर और दुमका में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार मौसम में तेजी से बदलाव देखने मिल रहा है, जहां सुबह तीखी धूप तो शाम में बारिश से मौसम खुशनुमा हो जा रहा है. पूर्वानुमान अनुसार यह दौर 17 मई तक जारी रहेगा. वहीं राज्य के अधिकांश जिलों में लू को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.












