चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल के छोटानागरा थाना क्षेत्र में बम डिफ्यूज करने के दौरान एक आइइडी ब्लास्ट हो गया, जिससे एक जवान बुरी तरह घायल हो गया. उसको घायल हालत में रांची ले जाया गया है. उनको एयरलिफ्ट किया गया है. घटना की पुष्टि कोल्हान के डीआइजी मनोज रतन चौथे ने की है. बताया जाता है कि चाईबासा के सारंडा स्थित छोटानागरा इलाके में बम मिला था. नक्सली अड्डे से यह बम बरामद किया गया था.(नीचे भी पढ़े)
इस बम को डिफ्यूज किया जा हा था. इस दौरान ही बम अचानक से फट गया, जिससे जगुआर का जवान घायल हो गया. जगुआर जवान को जंगल से चाईबासा लाया गया है, जहां से उनको एयरलिफ्ट किया जा रहा है. इस दौरान कई और जवानों को भी चोटें लगी है, जिनको इलाज के लिए चाईबास में भर्ती कराया गया है. रांची ले जाये गये जवान को ग्रीन कोरिडोर बनाकर सीधे राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हालात की जानकारी लेने के लिए आला अधिकारी भी पहुंच गये है.














