नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि भारत अब देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों से ऑपरेशन सिंदूर की तरह कड़ाई के साथ निपटेगा. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के प्रति देश के करोड़ों-करोड़ लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है. (नीचे भी पढ़ें)
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशवासियों को संबोदित करते हुए कहा कि विगत 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई, उसने देश और दुनिया को हिलाकर रख दिया है. जो निर्दोष लोग छुट्टी मना रहे थे, उन्हें उनके परिवारों के सामने, उनका धर्म पूछकर मार दिया गया. उन्होंने कहा कि हमने आतंकवादियों का सफाया करने के लिए भारतीय सेना को पूरी आजादी दी है और आज हर आतंकवादी, हर आतंकवादी संगठन जानता है कि ‘हमारी बहनों, बेटियों के माथे से सिन्दूर हटाने का अंजाम क्या होता है’. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला आतंकवाद का सबसे बर्बर चेहरा था. उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए व्यक्तिगत पीड़ा थी. हमने सशस्त्र बलों को आतंकवादियों को मिट्टी मिलाने की पूरी छूट दी. (नीचे भी पढ़ें)
श्री मोदी ने कहा कि इस आतंकी हमले के बाद पूरा राष्ट्र, हर नागरिक, हर समाज, हर वर्ग, हर राजनीतिक दल एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ. हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए देश की सेनाओं को खुली छूट दे दी. आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है. उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादी स्थलों पर हमला किया. आतंकवादियों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि भारत इतना बड़ा कदम उठाएगा. जब भारतीय मिसाइलों और ड्रोनों ने पाकिस्तान में उन स्थलों पर हमला किया, तो न केवल आतंकवादियों की इमारतें नष्ट हुईं, बल्कि उनके साहस को भी कुचला गया. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर, सिर्फ नाम नहीं है, यह देश के कोटि-कोटि लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है. ऑपरेशन सिंदूर, न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है. 6 मई की देर रात, 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है. (नीचे भी पढ़ें)
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने पाकिस्तान के आतंकवादी और सैन्य ठिकानों पर अपने हमले रोक दिए हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तैयारी सीमा पर वार की थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वार कर दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर अब देश में आतंकी हमलों के प्रति भारत की नीति है.













