जमशेदपुर: बारीडीह हाई स्कूल सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें दिव्या झा ने 454 अंकों के साथ स्कूल टॉपर बनी. उनका औसत अंक 90.8% रहा, जो कि इस वर्ष विद्यालय के सभी छात्रों में सर्वाधिक है.इसके बाद नंद दुलाल पाणी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. उन्होंने 443 अंक अर्जित किए और उनका औसत 88.6% रहा.(नीचे भी पढ़े)

तीसरे स्थान पर नैतिक गोप रहे, जिन्होंने 442 अंक प्राप्त किए और 88.4% का औसत हासिल किया.दिव्या झा ने कहा की पीसीएस लेकर आईआईटी की तैयारी करेंगी. वे पढ़ाई के साथ-साथ म्यूजिक और पेंटिंग आर्ट में भी रुचि रखती हैं और इन क्षेत्रों में उनकी अच्छी पकड़ है.नंद दुलाल पाणी, जो दूसरे स्थान पर रहे, खेलकूद और गाना गाने के शौक़ीन हैं.(नीचे भी पढ़े)

नैतिक गोप का सपना एक कुशल कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है. वे सदा अपने से बड़ों का सम्मान करते हैं और अनुशासित जीवनशैली को महत्व देते हैं.विद्यालय प्रबंधन ,प्रधानाध्यापिका और शिक्षकों ने इन विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व जताया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.











