रांची : झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डा एमके जमुआर ने राजधानी रांची के राजभवन में झारखंड के राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात कर अपनी पुस्तक ‘झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय-नीव के पत्थरों की कहानी’ भेंट की. मौके पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी भी मौजूद थे.(नीचे भी पढ़े)
श्री जमुआर ने राज्यपाल को झारखंड में वर्तमान उच्च शिक्षा की स्थिति पर सुझाव एक प्रतिवेदन के रूप में दिया, जिस पर राज्यपाल में आश्वस्त किया कि वो सभी विषयों का अध्ययन करवा कर उचित दिशा निर्देश देंगे. इसके साथ ही श्री जमुआर ने तत्कालीन राज्यपाल एमओएच फारूक के कार्यकाल में विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों में जो औचक निरीक्षण तत्कालीन विशेष कार्य अधिकारी सदाशिव राव तथा डा एमके जमुआर द्वारा की गई थी, की दो रिपोर्ट की कॉपी भी दी. राज्यपाल ने उन रिपोर्ट की कॉपी को अपने अपर मुख्य सचिव को दे कर विश्वविद्यालयों से इस विषय पर जानकारी लेने का निर्देश दिया.











