जमशेदपुर : जमशेदपुर के डोरकासाई स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में समर कैंप के अंतिम दिन अन्य दिनों की अपेक्षा और अधिक जोश पूर्ण रहा. कार्यक्रमों का चुनाव इस प्रकार का था कि सभी बच्चे आनंद से झूम उठे. कार्यक्रमों का आकर्षक बिंदु करैक्टर डे, म्यूजिकल चेयर, पॉट पेंटिंग, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, लाफ्टर चैलेंज, बॉल इन द बास्केट, बैलेंस द बैलेंस विद लेग्स इत्यादि रहा. तीन दिवसीय चलने वाली इस कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कृत करके किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
आज के कार्यक्रम को शुभारंभ प्रधानाचार्य राजीव रंजन के जोशीले भाषण से हुई. कैरैक्टर डे आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग किरदारों की भूमिका निभाई, जिसमें मिस्टर कैरेक्टर का खिताब कक्षा दसवीं के छात्र किशन मुर्मू और मिस कैरेक्टर का खिताब कक्षा 11वीं की छात्रा खुशी कुमारी को दिया गया. इन तीन दिवसीय कार्यक्रमों का बच्चों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ा.











