जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बाग-ए-जमशेद के समीप गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब एक राहगीर को अचानक दूसरे राहगीर ने दबोचकर पीसीआर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस की गिरफ्त में आये व्यक्ति का नाम राजीव सोनकर है और वह मानगो का रहनेवाला है. उसे पुलिस को सौंपने वाले दूसरे राहगीर ने बताया कि 5- 6 माह पूर्व पुलिस द्वारा एक वीडियो उपलब्ध कराया गया था, जिसमें गिरफ्तार कराए गए व्यक्ति का हुलिया और स्कूटर का मिलान किया गया तो पाया गया कि यह वही व्यक्ति है. उसपर आरोप है कि वह लोगों को डरा- धमका कर छिनतई करता है. जबकि गिरफ्त में आए व्यक्ति ने ऐसे किसी भी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. फिलहाल पुलिस ने संदेह के आधार पर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और अपने साथ थाने ले गयी है.



