जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस की ओर से साकची गोलचक्कर पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में भाजपा के मंत्री और नेता का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी, भारत की महान सुपुत्री के खिलाफ मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक बिजय शाह ने सेना को अपमानित करने वाला बयान देकर सेना के शौर्य को कलंकित किया है. किसी मंत्री के द्वारा स्तरहीन बात कहा जाना निंदनीय है. जब कि बेलागांवी कर्नाटक की रहने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के पिताजी, चाचा, नाना, दादा सभी सेना में रह चुके हैं. उस मंत्री को यह भी पता नही है कि सेना में कोई जाति या धर्म नहीं होता, सिर्फ और सिर्फ भारत माता की सेवा होती है, देश प्रथम होता है. उक्त मंत्री ने गंदा बयान देकर न सिर्फ महिलाओं को अपमानित किया है बल्कि सेना के जवानों, सेवा निवृत्त सैनिकों और हर देशप्रेमी को भी अपमानित किया है. कर्नल सोफिया कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर को लीड कर आतंकियों और पाकिस्तान को हर मोर्चे पर सबक सिखाने में लगी थीं. ऐसे समय में भाजपा के मंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधायक ने देश के अंदर जहर घोलने का कार्य किया है. सैनिक का लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ देश सेवा ही रहता है. सैनिक पर लेशमात्र भी शक-सुबहा नहीं रखना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लोग तिरंगा यात्रा सिर्फ दिखावे के लिए निकाल रहे हैं, ज्यादा अच्छा होता कि उक्त मंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधायक को पार्टी से और मंत्री पद से निकालते. आज देश का एक-एक नागरिक हतप्रभ है कि सीजफायर की घोषणा बिना आतंकियों और पाकिस्तान को सबक सिखाए नहीं करना चाहिए था. इस कार्यक्रम में श्री दुबे के अलावा प्रभात रंजन श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव उर्फ़ गुड्डू, संजय चौधरी, शफीअहमद खान, राकेश कुमार तिवारी, अवधेश सिंह, सामंता कुमार, अपर्णा गुहा, केके शुक्ल, रजनीश सिंह, नलिनी सिन्हा, मनोज झा, संजय तिवारी, अंसार खान, बबुआ झा, अली रजा खान, शशि कुमार सिन्हा, शाहनवाज अहमद, राकेश साहू, जीएम रजा बबलू, इंतिखाब, सुरेन्द्र शर्मा, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, उदय कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, एस पी सिंह, सतीश कुमार, संजय कुमार, सुनीता ओझा, राजेश चौधरी, अजय कुमार दास, विनोद यादव, चन्द्रवती पाल, इंदु देवी , सुमन देवी, राजगीर सिंह यादव, रंजीत झा, सुखदेव सिंह मल्ली, जसवंत सिंह जस्सी, मो सलीम, संजय घोष, अमित पाण्डेय, अरुण बारिक, प्रवीण महानन्द, फरहत बेगम, पवन कुमार बबलू आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे.



