सरायकेला:सरायकेला पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां मुकेश लुनायत की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पुलिस मुख्यालय स्थित कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया.मौके पर एसपी ने विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध के मामलें में हुई गिरफ्तारी, फरार वारंटियों व थानावार लंबित कांडों के निष्पादन की समीक्षा की. उन्होंने पुलिस निरीक्षक को प्रतिवेदित कांडों में ससमय पर्यवेक्षण प्रतिवेदन निर्गत करने का निर्देश दिया. वहीं अपराध कांड अनुसंधान के गुणवत्ता में सुधार लाने की बात कही.(नीचे भी पढ़े)

ताकि न्यायालय से अपराधकर्मियों को सजा दिलायी जा सके. कहा कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व पुलिस निरीक्षक प्रभाग को थाना व ओपी में लंबित सभी कांडों की लगातार समीक्षा करें. उन्होंने सड़क सुरक्षा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों को सख्ती के निर्देश दिए गए. एसपी ने कहा कि सक्रिय गश्त तथा सतर्कता से ही आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगायी जा सकती है. उन्होंने पुराने अपराधियों पर कड़ी नजर रखने और उनकी गतिविधियों की निगरानी करने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़े)
एसपी ने सख्त लहजे में सभी थाना प्रभारी को चेतावनी देते हुए कहा अगर किसी थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर और नशे का कोई भी पदार्थ पाया जाता है तो उसे क्षेत्र के थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. क्राइम मीटिंग में पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप उरांव, सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैंया, सरायकेला पुलिस निरीक्षक नितिन कुमार सिंह समेत जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे.











