जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर 22 मई को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आयोजित होने वाले विशाल धरना की तैयारियों के निमित जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारियों, थाना क्षेत्र के अध्यक्ष एवं मोर्चा के पदाधिकारियों की अहम बैठक बारीडीह कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई. इस विशाल धरने में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता अपने-अपने मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे. बैठक में विभिन्न मंडलों से आए थाना अध्यक्षों ने बताया की दिनदहाड़े महिलाओं की चेन लूट हो रही है, घरों में चोरी आम बात हो गई है. लोगों का जीना हराम है. ट्रैफिक के नाम पर वसूली चरम पर है जबकि दूसरी ओर अपराधी प्रवृत्ति के लोग खुलेआम सड़क पर घूम रहे हैं. ब्राउन शुगर, स्मैक एवं अवैध शराब के ठिकाने भरे पड़े हैं. यहां तक की लाइसेंसी दुकानों में भी अवैध शराब की बिक्री के कारण आम लोगों के जान को खतरा हो गया है. मटका और लॉटरी के धंधे अवैध तरीके से चल रहे हैं. मजदूरों के साथ छल करके पैसे लूटे जा रहे हैं साइबर क्राइम शहर में तेजी से पनप रहा है. (नीचे भी पढ़े)
कोई शहर में कहीं भी कोई सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है. ऐसे में उपायुक्त कार्यालय के घेराव के अलावा और कोई विकल्प नहीं है. सभी ने एकमत से कहा कि सैकड़ों की संख्या में अपने अपने थाना क्षेत्र से 22 मई को दिन 10 बजे उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन एवं धरना में शामिल होंगे. इस बैठक में जमशेदपुर जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव, भास्कर मुखी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश कोया, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष परमजीत श्रीवास्तव, विनीत सिंह, विजय सिंह, सिदगोड़ा थाना अध्यक्ष गौतम धर, सीतारामडेरा थाना अध्यक्ष अर्जुन यादव, बिरसानगर थाना अध्यक्ष शंकर कर्मकार, बर्मामाइंस थाना अध्यक्ष बबलू कुमार, दिलीप प्रजापति, कुंदन मुखी, दुर्गा रजक, शंभू झा, विनय कुमार सिन्हा, के विनीत, जितेंद्र कुमार, दशरथी चौधरी, संजय कालिंदी, दीपक तिवारी, किशोर कुमार, अनिल पावा, गणेश चंद्रा, राजे कुजूर, दर्शन सिंह इत्यादि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.











