गालूडीह : बनकाटी पंचायत के काकड़ीशोल महतोडीह टोला में स्थापित सोलर जलमीनार महीनों से खराब है. जलमीनार से वाटर सप्लाई बंद हो गई है, जिससे इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है. जलमीनार के खराब पड़े रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि इस टोले में करीब 70 परिवार हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सोलर जलमीनार खराब होकर पड़ी हुई है. जलमीनार खराब होने के बाद से गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. गर्मी में परेशानी ज्यादा बढ़ गई है. ग्रामीणों ने जलमीनार की मरम्मत कराने के लिए कई बार विभाग और जन प्रतिनिधियों से भी शिकायत की, लेकिन खराब पड़े खराब सोलर जलमीनार की सुधि लेनेवाला कोई नहीं है. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सोलर जलमीनार की मरम्मत की मांग की है.



