जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उपायुक्त अनन्य मित्तल के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर फेक आइडी बनाई गई है. इस तरह की घटनाएं साइबर अपराध की श्रेणी में आती हैं और आमजन को भ्रमित करने के उद्देश्य से की जाती हैं. पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन इस प्रकार की गतिविधियों के प्रति नागरिकों को सतर्क करता है. यदि कोई संदिग्ध फेसबुक आइडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट या असामान्य संदेश प्राप्त होता है, तो कृपया उस आईडी को तुरंत रिपोर्ट करें और ब्लॉक करें. इसकी सूचना साइबर सेल, जमशेदपुर अथवा जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय को तत्काल दें. ऐसी किसी भी गतिविधि से सावधान रहें और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले पुष्टि अवश्य करें. यह बताया गया है कि मामले की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसे फेक आइडी बना दिए गए थे. एक बार फिर से एक और आइडी बना दिया गया है. इस तरह के आइडी के माध्यम से ठगी का प्रयास किया जा रहा है.











