चाकुलिया: चाकुलिया के मारदाबांध-पुरनापानी में पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तहत फुटबॉल स्टेडियम निर्माण कार्य चल रहा है. संवेदक द्वारा घटिया निर्माण कराया जा रहा है. बुधवार को डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य के भूमि पूजन समारोह के बाद विधायक समीर मोहंती ने फुटबॉल स्टेडियम का निरीक्षण किया. इस दौरान चहारदीवारी में दरारों को देखकर विधायक भड़क गए. विधायक ने इसकी शिकायत विभागीय पदाधिकारी से दूरभाष पर की. विधायक ने कहा कि दरारें पड़ी चहारदीवारी की मरम्मत कराई जाए.(नीचे भी पढे)

विधायक ने कहा कि फुटबॉल स्टेडियम का करीब 90 फीसदी काम हो चुका है. विधायक ने बताया कि इस खेल स्टेडियम के बनने से इलाके के कई गांवों को लाभ मिलेगा. नौजवानों को खेल की ओर उत्साहित करने के उद्देश्य से खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है.मौके पर गोपन परिहारी, रामजीत बास्के, भृत्ति सुंदर महतो, विशाल बारीक, राहुल महतो, झंटू भोल, जगन्नाथ बारीक समेत अन्य उपस्थित थे.











