जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने तिलक पुस्तकालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में आयोजित उक्त कार्यक्रम में एआइसीसी के संयुक्त सचिव नीलेश पटेल लाला भाई मुख्य अतिथि थे, जबकि पंकज चम्पनर, मनोज सहाय सहित अन्य लोगों ने बी राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़ें)

जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारत को दुनिया भर में कम्प्यूटर और आइटी हब के रूप में जाना जाता है. पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और जवाहर रोजगार योजना लाकर गांव गांव में विकास की गंगा बहाई. सेटेलाइट के क्षेत्र में भारत बहुत आगे बढ़ा. सूचना प्रौधोगिकी, गंगा सफाई योजना, मिसाइल प्रक्षेपण, उच्च शिक्षा का विकास, विदेशों में मैत्री संबंध करा कर नौजवानों को नौकरी और व्यवसाय के द्वार खोले. स्व राजीव को शांति दूत के रूप भी जाना जाता है, राजीव गांधी जी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर नौजवानों को नौकरी मिली एवं व्यवसाय के अवसर मिले, लघु उधोग एवं गृह उधोग के अवसर बढ़े, आज भी स्व राजीव गांधी जी के कार्य हम सबों को याद हैं, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, एआइसीसी संयुक्त सचिव निलेश पटेल लालाभाई, पंकज चम्पनर, मनोज सहाय, राकेश तिवारी प्रदेश सचिव, सामंत कुमार, रजनीश सिंह, रंजीत सिंह, फिरोज खान, अंसार खान, शफीअहमद खान, अमरजीत नाथ मिश्र, संजय यादव, पवन कुमार बबलू, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, राजकुमार वर्मा, ज्योति मिश्र, नलिनी सिन्हा, सन्नी सिंह, मुन्ना सिंह, मनोज उपाध्याय, रजनी बंसल, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे.











