चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम के डीसी कुलदीप चौधरी व डीडीसी संदीप मीणा ने बुधवार को गोईलकेरा प्रखंड स्थित महादेवशाल धाम का निरीक्षण किया. दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले महादेवशाल धाम पहुंचकर मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद मंदिर समिति के सदस्यों के साथ परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध मुलभूत सुविधाओं का जायजा किया.(नीचे भी पढ़े)
डीसी कुलदीप चौधरी ने मंदिर समिति के सदस्यों से सावन माह में होने वाले समस्त कार्यक्रमों व आयोजनों के बारे में जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए. इस मौके पर पोड़ाहाट की एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी, जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, बीडीओ विवेक कुमार, थाना प्रभारी कमलेश राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.











