रामगोपाल जेना
चाईबासा: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बुधवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में कांग्रेसियों ने भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की. पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रेसियों ने एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि राजीव गांधी ने ही भारत को आधुनिकता की दौड़ में शामिल करने का काम किया. संचार क्रांति उन्हीं की देन है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते है. देश के कंप्यूटराईजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय भी राजीव गांधी को ही जाता है. स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण और मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार दिलवाने का कार्य भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में ही किया था. उन्होंने पंचायत राज व्यवस्था लागू करके पंचायतों को मजबूत करने का काम किया. राजीव गांधी लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है और हमेशा रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि राजीव गांधी का बलिदान राष्ट्र के लोगों के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मायाधर बेहरा, प्रवक्ता सह जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, जिला महासचिव बालेमा कुई, कैरा बिरुवा, अशोक बारीक, लियोनार्ड बोदरा, जिला सचिव जाम्बी कुदादा, संतोष सिन्हा, अल्पसंख्यक विभाग जिला उपाध्यक्ष जहांगीर आलम, राखी सालुजा, जिला कार्यकारिणी सदस्य सनातन बिरुवा, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राधा मोहन बनर्जी, नगर अध्यक्ष मो.सलीम, प्रखण्ड अध्यक्ष दिकु सावैयां, साकरी दोंगो, सोनाराम कोड़ाह, सिकुर गोप, सुरेश चन्द्र सावैयां, चन्द्र भूषण बिरुवा, संजय हेम्ब्रम, मंडल अध्यक्ष गोरा सिंह पुरती, प्रखण्ड उपाध्यक्ष विजय तिग्गा, नगर उपाध्यक्ष मो ऐसान, सुभाष राम तुरी, नगर महासचिव मो शहजादा, सक्रिय सदस्य सुरसेन टोपनो, राजेन्द्र कच्छप, गुलिया अंगरिया, मो असलम, आशीष बेहरा, बचन खान, जोसेफ केसरिया, कार्यालय सचिव सुशील दास आदि मौजूद रहे.











